क्या है आवेदन की शर्तें?
- संगिनी (आंगनवाड़ी कार्यकत्री) पद के लिए उम्मीदवार का 10+2 पास होना आवश्यक है। इस पद के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है, जबकि स्नातक से अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते। चयन 10+2 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
- सहायिका (आंगनवाड़ी सहायक) पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। यदि किसी वार्ड में 10वीं पास उम्मीदवार उपलब्ध नहीं है, तो 8वीं पास उम्मीदवारों पर भी विचार किया जा सकता है। इस पद के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित है।
आयु सीमा के नियम
आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। अर्थात, 1 जनवरी 2026 को जिन उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम या 37 वर्ष से अधिक होगी, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।