फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalna DCC Bank Vacancy: जालना जिला सहकारी बैंक में भर्ती, भरे जानें हैं 70 पद; जानें कौन कर सकता है आवेदन

Thu, 09 Jul 2026 04:43 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Jalna DCC Bank Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जालना जिला केंद्रीय सहकारी बैंक ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला केंद्रीय सहकारी बैंक ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। भर्ती के तहत प्रबंधकीय और लिपिकीय श्रेणी के कुल 70 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती देशभर के उन उम्मीदवारों के लिए अवसर लेकर आई है, जो बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें क्या हैं?

कार्यक्रम तारीख
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख 7 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 18 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 18 जुलाई 2026
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी
परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी
परिणाम की तारीख बाद में घोषित की जाएगी

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती अभियान के तहत कुल 70 पद भरे जाएंगे। सबसे अधिक 55 रिक्तियां क्लर्क पद के लिए निर्धारित की गई हैं।
 
पद का नाम रिक्त पदों की संख्या
मुख्य प्रबंधक (चीफ मैनेजर) 1
सहायक प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर) 1
बैंकिंग अधिकारी संख्या-1 2
बैंकिंग अधिकारी संख्या-2 11
क्लर्क 55
कुल पद 70
 

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा जरूर जांच लेनी चाहिए।

अलग-अलग पदों के लिए क्या योग्यता मांगी गई है?
  • मुख्य प्रबंधक और सहायक प्रबंधक पद के लिए वाणिज्य, सीए, एमबीए (फाइनेंस), एमएससी कंप्यूटर या एमई कंप्यूटर में स्नातकोत्तर डिग्री और कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
  • बैंकिंग अधिकारी संख्या-1 के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
  • बैंकिंग अधिकारी संख्या-2 के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री के साथ 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
  • क्लर्क पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है।
  • सभी पदों के लिए एमएस-सीआईटी (MS-CIT) या उसके समकक्ष कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
 

आयु सीमा कितनी तय की गई है?

  • आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है।
  • अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 38 वर्ष से 45 वर्ष के बीच तय की गई है।
  • उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित पद की आयु सीमा की जांच करने की सलाह दी गई है।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।
  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • साक्षात्कार
  • अंतिम मेरिट सूची

हर चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

आवेदन शुल्क कितना है?

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए शुल्क संबंधी जानकारी अधिसूचना में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले जालना डीसीसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "Jalna DCC Bank Recruitment 2026" या "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म जमा कर दें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें