फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI Vacancy 2026: आईटीआई लिमिटेड में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती; 60,000 रुपये होगी सैलरी; इस तारीख तक करें आवेदन

Sat, 27 Dec 2025 05:07 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ITI Recruitment 2026: आईटीआई लिमिटेड ने यंग प्रोफेशनल्स के पदों के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 12 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और चयनित उम्मीदवारों को 60 हजार तक सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITI Vacancy 2026: इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (ITI) में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। स्नातक, बी.टेक/बीई, आईटीआई, एमबीए/पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा धारक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आईटीआई की वेबसाइट itiltd.in के माध्यम से 12 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 215 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) या डिप्लोमा की डिग्री आवश्यक है। योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

आयु सीमा की बात करें तो युवा तकनीशियन/जनरलिस्ट के लिए सामान्य ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है, जबकि संस्थान के आंतरिक उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 45 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन

पोस्टिंग और आरक्षण

यदि किसी पद पर आरक्षण लागू होता है, तो श्रेणीवार रिक्तियों का निर्धारण आईटीआई लिमिटेड की नीतियों और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। हालांकि, अधिसूचना में श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या स्पष्ट रूप से नहीं दी गई है।

पोस्टिंग का स्थान

चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न स्थानों पर नियुक्त किया जा सकता है, जिनमें लेह/लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, जालंधर, बीकानेर, जोधपुर, बरेली, कोलकाता, तेजपुर, भरतपुर/दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्वी राज्य, बेंगलुरु, पलक्कड़, मनकापुर, रायबरेली, नैनी, दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई, मुंबई, गुवाहाटी और अहमदाबाद शामिल हैं। 
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन

इस भर्ती में स्नातक स्तर के युवा पेशेवर के लिए मासिक वेतन 60,000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, तकनीशियन और जनरलिस्ट के लिए मासिक वेतन 35,000 रुपये और ऑपरेटर के लिए मासिक वेतन 30,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में केवल वही उम्मीदवार आगे मूल्यांकन चरण के लिए बुलाए जाते हैं जिन्होंने प्रारंभिक योग्यता परीक्षा में उत्तीर्णता हासिल की हो। उम्मीदवारों को साक्षात्कार या कौशल परीक्षण में भाग लेने के लिए कोई टीए/डीए प्रदान नहीं किया जाता।

यंग प्रोफेशनल्स की चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में होती है। चयनित उम्मीदवारों का अनुबंध शुरू में 1 वर्ष के लिए होता है, जिसे उनके संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 3 वर्ष तक वार्षिक रूप से बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें