फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल में नौकरी का मौका, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 26 Aug 2023 06:48 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में करीब 500 पदों पर भर्ती का मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में विस्तृत अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IOCL Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 490 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

IOCL Recruitment रिक्तियों का विवरण

यह भर्ती अभियान भारत के राज्यों (तमिलनाडु और पुदुचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में 490 तकनीशियन, ट्रेड अपरेंटिस और अकाउंट्स एक्जीक्यूटिव/ग्रेजुएट अपरेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

  • ट्रेड अपरेंटिस 150 पद
  • तकनीशियन अपरेंटिस 110 पद
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस/अकाउंट एग्जीक्यूटिव 230 पद

IOCL Recruitment 2023 आयुसीमा

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

IOCL Recruitment शैक्षणिक योग्यता

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को 10वीं कक्षा/डिप्लोमा/आईटीआई/बीबीए/बी.ए/बी.कॉम/बी.एससी उत्तीर्ण होना चाहिए। ये योग्यताएं संबंधित पदों के मुताबिक दी गई हैं। आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

विज्ञापन

IOCL Recruitment ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जाएं।

  • इसके बाद अपरेंटिस टैब पर क्लिक करें।

  • अब आवेदन पत्र भरें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट कर लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें