फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ओवरसीज बैंक: 31 अक्तूबर को विशेषज्ञ अधिकारी की परीक्षा, 291 पदों पर होगी भर्ती, कब आएगा प्रवेश पत्र?

Fri, 09 Oct 2026 04:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडियन ओवरसीज बैंक ने विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। 291 पदों के लिए परीक्षा अक्तूबर में होगी, लेकिन पाली और रिपोर्टिंग समय को लेकर उम्मीदवारों को अभी प्रवेश पत्र का इंतजार करना होगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) भर्ती 2026 की ऑनलाइन परीक्षा 31 अक्तूबर 2026 को आयोजित करेगा। बैंक ने परीक्षा की तारीख को लेकर संक्षिप्त सूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 291 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इनमें कनिष्ठ प्रबंधन ग्रेड-स्केल I (JMGS I), मध्य प्रबंधन ग्रेड-स्केल II (MMGS II) और मध्य प्रबंधन ग्रेड-स्केल III (MMGS III) के पद शामिल हैं।

Trending Videos

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत बैंक में अलग-अलग विशेषज्ञ पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
  • सुरक्षा अधिकारी
  • जोखिम अधिकारी
  • ऋण अधिकारी
  • साइबर सुरक्षा प्रशासक
  • नेटवर्क प्रशासक
  • डेटाबेस प्रशासक
  • आईएसए अधिकारी
  • अन्य विशेषज्ञ अधिकारी पद

भर्ती की प्रमुख जानकारी

 

गतिविधि

तारीख

अधिसूचना जारी होने की तारीख

28 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख

29 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख

15 सितंबर 2026

परीक्षा की तारीख

31 अक्तूबर 2026 (शनिवार)

विज्ञापन

परीक्षा का समय क्या रहेगा?

  • बैंक की ओर से जारी संक्षिप्त सूचना में परीक्षा की तारीख बताई गई है, लेकिन पाली और परीक्षा के समय की जानकारी नहीं दी गई है।
  • यह भी स्पष्ट नहीं है कि परीक्षा एक पाली में होगी या एक से अधिक पालियों में आयोजित की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को अपने परीक्षा समय और पाली की सटीक जानकारी के लिए प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार करना होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें। इससे सुरक्षा जांच और परीक्षा कक्ष खोजने जैसी औपचारिकताओं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें