फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय तटरक्षक बल ने जारी किए यांत्रिक प्रवेश पत्र

Fri, 22 Mar 2019 08:46 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Indian Coast Guard Yantrik प्रवेश पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय तटरक्षक बल ने फरवरी 2019 बैच के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। भारतीय तटरक्षक बल ने फरवरी 2019 यांत्रिक पद के लिए इलैक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलैक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन में डिप्लोमा रखने वाले भारतीय युवाओं से आवेदन मांगे थे। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों का चयन लिखित और शारीरिक क्षमता की परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण होगा। भारतीय तटरक्षक बल के लिए चयन केंद्र मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता और नोएडा में हैं। 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें उम्मीदवार की लिखित परीक्षा, फिजीकल टेस्ट और इसे बाद मेडिकल परीक्षण में फिटनेस की योग्यता को मेरिट का आधार बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और मेरिट के आधार पर किया जाता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी ऐसे एजेंट के चंगुल में न फंसें जो चयन का झांसा दे रहा हो। चयन कराने का दावा करने वाले ऐसे किसी शख्स या एजेंट के बारे में शिकायत करने के लिए उम्मीदवार निदेशक (चयन), तटरक्षक मुख्यालय, चयन बोर्ड, नोएडा से इस नंबर पर संपर्क करें- 0120-2414395

विज्ञापन

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें