भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुपति, (IIT, तिरुपति) ने एक भर्ती अधिसूचना के माध्यम से विभिन्न श्रेणी के 24 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईआईटी, तिरुपति में रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 24 जनवरी, 2021 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, टेक्नीकल ऑफिसर और अन्य पदों के लिए रिक्तियां हैं। रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। आवेदन 29 जनवरी, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे।
ये पद हैं खाली :
- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिविल -1
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिविल -1
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिकल -1
- टेक्नीकल ऑफिसर सिस्टम -3
- मेडिकल ऑफिसर -1
- डिप्टी लाइब्रेरियन -1
- हॉर्टिकल्चर ऑफिसर -1
- जूनियर टेक्नीकल सुपरिंटेंडेंट -3
- जूनियर टेक्नीशियन -4
- डिप्टी रजिस्ट्रार -1
- असिस्टेंट रजिस्ट्रार -2
- जूनियर हिंदी असिस्टेंट gr1 -1
- जूनियर असिस्टेंट -4