फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IHMCL Vacancy: गेट परीक्षा पास की है? NHAI के अधीन काम करने वाली कंपनी में मिल सकती है नौकरी, 1.60 लाख तक वेतन

Sat, 04 Jul 2026 09:07 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IHMCL Systems Engineer Recruitment 2026: इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने सिस्टम्स इंजीनियर (ITS) के 30 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 4 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक किए जा सकते हैं। चयन वैध गेट (GATE 2026) स्कोर के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 50,000 रुपये से 1.60 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IHMCL Systems Engineer Recruitment 2026: इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने सिस्टम्स इंजीनियर (आईटीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 30 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


यह भर्ती राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधीन कार्यरत आईएचएमसीएल द्वारा इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS) डिवीजन के लिए की जा रही है। गेट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए यह शानदार मौका है।

नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 4 जुलाई 2026 (सुबह 10 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 अगस्त 2026 (शाम 6 बजे)
  • अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों के लिए डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026

कुल कितनी वैकेंसी भरी जानी हैं?

इस भर्ती में कुल 30 पद हैं। श्रेणीवार रिक्तियां इस प्रकार हैं-
  • सामान्य (UR): 14
  • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर): 8
  • एससी: 4
  • एसटी: 1
  • ईडब्ल्यूएस: 3
  • कुल: 30
इनमें से एक पद दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए। भर्ती के लिए वैध गेट 2026 स्कोर अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 31 अगस्त 2026 तक अपनी डिग्री या प्रोविजनल प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर दें।

नोट: उपलब्ध अधिसूचना में दस्तावेजों की सूची में गेट 2025 स्कोरकार्ड का उल्लेख है, जबकि चयन प्रक्रिया में गेट 2026 स्कोर को आधार बताया गया है। अभ्यर्थियों को अंतिम आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।

आयु में छूट

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
  • एससी/एसटी: 5 वर्ष
  • ओबीसी: 3 वर्ष
  • केंद्र सरकार के पात्र कर्मचारी: 5 वर्ष
  • जम्मू-कश्मीर (1 जनवरी 1980 से 31 दिसंबर 1989 के बीच निवास): 5 वर्ष
  • PwBD (सामान्य): 10 वर्ष
  • PwBD (ओबीसी): 13 वर्ष
  • PwBD (एससी/एसटी): 15 वर्ष
  • पूर्व सैनिक (ECO/SSCO): सैन्य सेवा अवधि + 3 वर्ष

यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक छूट का पात्र है, तो केवल अधिकतम लागू छूट ही दी जाएगी।

चयन कैसे होगा?

भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से GATE 2026 स्कोर पर आधारित होगी।

चयन के चरण:
  • वैध GATE 2026 स्कोर के आधार पर मेरिट
  • आवश्यकता पड़ने पर इंटरव्यू
  • अंतिम चयन

वेतन कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति ई-2 ग्रेड में की जाएगी।
  • वेतनमान: 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये (आईडीए पैटर्न)
  • अनुमानित मासिक वेतन: करीब 1 लाख रुपये (महंगाई भत्ता, कैफेटेरिया भत्ता और एक्स श्रेणी के शहरों का एचआरए सहित। ईपीएफ और आयकर इसमें शामिल नहीं हैं।)
 
IHMCL Recruitment 2026 Notice - {DF

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी?

ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे-
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • हस्ताक्षर
  • कक्षा 10 का प्रमाणपत्र (जन्मतिथि के लिए)
  • जाति/ईडब्ल्यूएस/पूर्व सैनिक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • इंजीनियरिंग डिग्री प्रमाणपत्र
  • वैध गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • IHMCL की आधिकारिक वेबसाइट ihmcl.co.in पर जाएं।
  • सिस्टम्स इंजीनियर भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी विवरण जांचकर आवेदन जमा करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें