फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP PAT 2024: हिमाचल पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड

Tue, 28 May 2024 05:41 PM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HP PAT 2024: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (एचपीटीएसबी) ने आज 28 मई को हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (एचपी पीएटी 2024) का परिणाम जारी कर दिया है। कैसे करें परिणाम चेक, यहां पढ़ें।
विज्ञापन
HP PAT 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

HP PAT 2024: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (एचपीटीएसबी) ने आज 28 मई को हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (एचपी पीएटी 2024) का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट- hptechboard.com पर जाकर अपने परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एचपी पीएटी परीक्षा 19 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। एचपी पीएटी परीक्षा प्रथम वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनके लिए काउंसलिंग तीन राउंड में आयोजित की जाएगी। पात्र उम्मीदवारों को काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए पंजीकरण करना होगा।

विज्ञापन

HP PAT 2024: काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • फिटनेस प्रमाण पत्र
  • स्थानांतरण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • बैंक खाता और आईएफएससी कोड
  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • सीट आवंटन पत्र
  • निवास प्रमाण
  • शुल्क भुगतान का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
विज्ञापन

HP PAT 2024: कैसे करें परिणाम चेक 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर, PAT 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परिणाम देखने के बाद डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें