फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSSSB Staff Nurse Vacancy: स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती, 13 अप्रैल तक आवेदन का मौका; जानें योग्यता और सैलरी

Tue, 07 Apr 2026 05:19 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

GSSSB Staff Nurse Recruitment 2026: जीएसएसएसबी ने स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) के 90 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 30 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक होंगे। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और शुरुआती वेतन 40,800 रुपये मिलेगा।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GSSSB Staff Nurse Recruitment 2026: गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने स्टाफ नर्स (आयुर्वेद), क्लास-3 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 90 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी। 

विज्ञापन

GSSSB Staff Nurse Vacancy: वैकेंसी का विवरण

कुल 90 पदों में 47 सामान्य, 9 ईडब्ल्यूएस, 27 एसईबीसी (OBC), 5 एससी और 2 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा महिलाओं और पूर्व सैनिकों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है।

पात्रता और योग्यता

  • उम्मीदवार के पास गुजरात आयुर्वेदिक नर्सिंग फैकल्टी से आयुर्वेदिक नर्सिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही गुजरात बोर्ड ऑफ आयुर्वेदिक और यूनानी सिस्टम ऑफ मेडिसिन में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और गुजराती या हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
  • आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

वेतन और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को पहले 5 वर्षों तक ₹40,800 प्रतिमाह फिक्स वेतन मिलेगा। इसके बाद 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹29,200 से ₹92,300 तक सैलरी मिलेगी। साथ ही सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में चार चरण होंगे:
  • लिखित परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम चयन

लिखित परीक्षा में सामान्य और तकनीकी ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: 500 रुपये
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/महिला): 400 रुपये

फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी और परीक्षा में शामिल होने पर यह रिफंड भी की जा सकती है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ojas.gujarat.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
  • वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें।
  • फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें