क्या होगी शैक्षणिक योग्यता
यंत्र इंडिया लिमिटेड में प्रशिक्षु पदों के लिए गैर-आईटीआई श्रेणी के उम्मीदवारों को माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 10वीं या समकक्ष) कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही गणित और विज्ञान विषयों में प्रत्येक में कम से कम 40 प्रतिशत अंक होना जरूरी होगा।
वहीं आईटीआई श्रेणी के अभ्यर्थियों को एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है, और मैट्रिक व आईटीआई दोनों में कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य होगा।
कैसे करें आवेदन?
यंत्र इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आसान आवेदन प्रक्रिया तैयार की गई है। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruit-gov.com पर जाएँ और होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें। अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।
चयनित उम्मीदवारों को कितना मिलेगा स्टाइपेंड
अप्रेंटिसशिप के तहत चयनित उम्मीदवारों को उनके योग्यता स्तर के अनुसार स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। कक्षा 10वीं पास उम्मीदवारों को 8,200 रुपये प्रति माह और आईटीआई पास उम्मीदवारों को 9,600 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।