फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: इस साल देश को मिले 180 आईएएस, 200 आईपीएस अधिकारी; यहां देखें पूरी लिस्ट

Sun, 29 Dec 2024 12:31 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Year Ender 2024: साल 2024 भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवा के लिए बेहद खास रहा। इस साल देशभर से 180 आईएएस और 200 आईपीएस अधिकारियों का चयन हुआ।
विज्ञापन
Year Ender 2024: IAS IPS Full List - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Year Ender 2024: साल 2024 भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवा के लिए बेहद खास रहा। इस साल देशभर से 180 आईएएस और 200 आईपीएस अधिकारियों का चयन हुआ। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की। वहीं, अनिमेष प्रधान दूसरी और अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक मिली। इन नवचयनित अधिकारियों ने कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से यूपीएससी परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवाओं में जगह बनाई। आइए जानते हैं इस उपलब्धि से जुड़े अहम पहलू।
विज्ञापन

कौन-कौन से राज्य से आए सबसे ज्यादा अधिकारी?

2024 के यूपीएससी रिजल्ट में उत्तर प्रदेश और राजस्थान से सबसे अधिक सफल उम्मीदवार निकले। इन राज्यों ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के रूप में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व किया। यूपी से सबसे ज्यादा 27 आईएएस अफसर बने हैं। वहीं दूसरे स्थान पर राजस्थान से 23 अभ्यर्थी आईएएस अफसर बने है। बिहार से 11 और मध्य प्रदेश से 7 उम्मीदवार अफसर बने हैं।

UPSC CSE 2023 के टॉप 10 में 6 लड़कियां

रैंक रोल नंबर नाम राज्य
1 2629523 आदित्य श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश
2 6312512 अनिमेष प्रधान ओडिशा
3 1013595 दोनुरु अनन्या रेड्डी तेलंगाना
4 1903299 पी के सिद्धार्थरामकुमार केरल 
5 6312407 रुहानी हरियाणा
6 0501579 सृष्टि डबास दिल्ली 
7 3406060 अनमोल राठौड़ कश्मीर
8 1121316 आशीष कुमार राजस्थान 
9 6016094 नौशीन उत्तर प्रदेश
10 2637654 एश्वर्यम प्रजापति उत्तर प्रदेश

UPSC Topper List: (यहां क्लिक करके देखें)

टॉप 5 रैंक में आने वाले 3 कैंडिडेट्स पहले से ही आईपीएस अफसर

इस साल टॉप 5 रैंक में आने वाले 3 कैंडिडेट्स पहले से ही आईपीएस ऑफिसर हैं। रैंक 1 हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव, रैंक 4 पी के सिद्धार्थ रामकुमार और रैंक 5 रूहानी हैदराबाद में नेशनल पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग पूरी कर रहे थे।

पिछले 11 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि सर्विस में रहते हुए किसी आईपीएस ने इस एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इससे पहले साल 2013 में आईपीएस गौरव अग्रवाल ने सिविल सर्विसेज एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।


सिर्फ 180 आईएएस ही क्यों?

एक केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि काबिल और योग्य आईएएस ऑफिसर्स को एक बेहतर संख्या में लेने के लिए सरकार ने बासवान समिति की सिफारिशों को मानते हुए सीएसई-2012 के बाद से सिविल सर्विसेस एग्जाम के जरिए आईएएस ऑफिसर्स के एनुअल इनटेक को बढ़ाकर 180 कर दिया था। हालांकि, कमिटी द्वारा यह भी सिफारिश की गई थी कि 180 से अधिक आईएएस ऑफिसर्स को एक बार में लेना प्रशासनिक सेवा की गुणवत्ता से समझौता करने जैसे होगा।
विज्ञापन

तीन चरणों की परीक्षा पास कर बनाते है अफसर

यूपीएससी की तरफ से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस पदों पर भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू की प्रक्रिया शामिल होती है। हर साल लगभग 9 से 10 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन उनमें से चुनिंदा अभ्यर्थी ही इस परीक्षा को पास कर अधिकारी का पद हासिल कर पाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें