फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA 2022: अभी महिलाओं को 5 प्रतिशत से भी कम सीटों पर मिल रहा है प्रवेश, जानें क्या भविष्य में इस संख्या में हो सकती है वृद्धि

Wed, 22 Jun 2022 02:51 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

NDA/NA प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए 381 पुरुष और 19 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
 
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और आयोग ने अभ्यर्थियों को 20 जून तक अपना आवेदन वापस लेने की सुविधा दी थी। UPSC ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से सात जून तक आवेदन मांगे थे। NDA/NA की 400 सीटों के लिए आयोजित की जा रही इस प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर को आयोजित की जा सकती है। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA/NA 2022 Free Champion Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

महिलाओं के लिए आरक्षित हैं पांच प्रतिशत से भी कम सीटें :

पिछले साल आये सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NDA/NA II 2021 के समय से महिलाओं को भी इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिली है। हालांकि महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या में इस बार भी वृद्धि नहीं हुई है। दरअसल NDA/NA I 2022 में महिलाओं के लिए 19 पद ही आरक्षित थे और इस बार भी महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या 19 ही है। इस हिसाब से देखा जाए तो NDA/NA की कुल रिक्तियों में से पांच प्रतिशतसे भी कम सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है।

क्या भविष्य में महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या में होगी वृद्धि :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA/NA I 2022 में महिलाओं के लिए 400 में से 19 पद ही आरक्षित किये जाने पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका का जवाब देते हुए सरकार ने कहा है कि अगले 5 सालों तक NDA के हर बैच  से 6 महिलाओं का चयन वायु सेना के लिए किया जाएगा। वहीं वर्तमान समय मे आर्मी के लिए 10 और नेवी के लिए तीन महिलाओं का चयन किया जा रहा है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्मी विंग और नेवी विंग के लिएचुने जाने वाली महिला अभ्यर्थियों की संख्या में भविष्य में वृद्धि की जा सकती है।

इस बार क्या है सीटों की संख्या का गणित :

NDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर और NA में 30 पदों पर भर्ती की जानी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) केलिए, 39 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कईप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और सरकारी नौकरी करने केअपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें