फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2022: क्या सिपाही भर्ती के अंतर्गत इन पदों पर महिला उम्मीदवारों को नहीं दिया जाएगा आवेदन का मौका

Tue, 19 Jul 2022 07:23 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन
UP Police Jobs - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सिपाही बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपीपीआरपीबी जुलाई माह के अंत तक 26,382 आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है जिसके बाद इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और शारीरिक दक्षता परीक्षा से होकर गुजरना होगा। इसलिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को अभी से इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। हालांकि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कॉन्स्टेबल भर्ती से जुड़ी कोई भी आधिकारिक सूचना साझा नहीं की है। ऐसे में कैंडिडेट्स को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट को देखते रहना चाहिए। वहीं अगर आप  कॉन्स्टेबल  भर्ती  में  शामिल  होने जा रहे  हैं और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा  की  पक्की  तैयारी  करना  चाहते  हैं  तो  आप  सफलता  डॉट  कॉम  द्वारा  चलाए  जा  रहे  UP Police Constable Batch-Join Now बैच  से  जुड़कर  इस एग्जाम की कंप्लीट  तैयारी कर सकते हैं।

किन पदों पर महिला अभ्यर्थी नहीं कर सकेंगी अप्लाई

 उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्तियां कराई जानी है। इस भर्ती में पुरुषों के साथ महिला कैंडिडेट्स भी फार्म भर सकेंगी। लेकिन यह फायरमैन के पदों पर केवल पुरुषों को ही भर्ती किया जाएगा। यानी महिला अभ्यर्थी फायरमैन के पदों पर आवेदन नहीं कर सकेंगी। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद हो जाएगी। 

भर्ती में बेहद कड़ी होगी प्रतिस्पर्धा  

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में अगर 20 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं और 26 हजार पदों के लिए भर्ती कराई जाती है तो इस लिहाज से एक पद पर 76 से 77 उम्मीदवारों की दावेदारी हो सकती है। हालांकि यह आँकड़े एक अनुमान के आधार पर साझा किए गए हैं इनमें बदलाव भी संभव है। 

सिपाही को ट्रेनिंग में मिलता है कितना वेतन 

प्रशिक्षण के दौरान कैंडिडेट्स को 21,700 रुपये का पारिश्रमिक दिया जाता है। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को करीब 6 माह तक अंडर ट्रेनिंग में रखा जाता है लेकिन इस समयसीमा में उन्हें तैनाती दे दी जाती है। छ: माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थी को मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता व अन्य सुविधाओं का लाभ दे दिया जाता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें