फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2022-23: क्या यूपी बोर्ड के छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए भी किया जाएगा प्रशिक्षित, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Fri, 29 Apr 2022 04:48 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) नए सत्र से अब अपने छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार के लिए भी प्रशिक्षित करने की योजना तैयार कर रहा है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों में स्किल्स का विकास किया जाएगा ताकि 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश करने में समस्यों को सामना न करना पड़े। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड के अंतर्गत पढ़ाई करने वाले 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही रोजगार से जोड़ने के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम पूरा करना होगा। इसके अंतर्गत छात्रों को अपने नियमित पाठ्यक्रम के साथ ही अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप करने की योजना बनाई जा रही है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी यूपी बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी पर विज़िट कर लें। वहीं, अगर आप यूपी बोर्ड के नए सत्र की परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही सफलता Safalta Online School-2022 द्वारा चलाई जा रही एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित चलाई जा रही क्लासेस ज्वॉइन कर सकते हैं। 

नए सत्र से पूछे जाएंगे 10 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्न 

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से नए सत्र की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न में कई अहम और बड़े बदलाव करने पर विचार किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने अगले सत्र से परीक्षा में 10 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्न रखने का खाका तैयार किया जा रहा है। इसके तहत दसवीं कक्षा में सभी विषयों से तीस फीसदी प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को आप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) शीट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर अवश्य विज़िट करें। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपनेको साकार करें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें