फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 12th Result 2022: क्या इस बार यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा में पास हुए विद्यार्थी भी सेना की अग्निपथ स्कीम के लिए कर सकेंगे अप्लाई, जानिए क्या है पूरी बात

Thu, 23 Jun 2022 07:14 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2022 के 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 
 
विज्ञापन
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने लंबे इंतजार के बाद 10वीं और 12वीं के बोर्ड स्टूडेंट्स का परिणाम जारी कर दिया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहीं, अगर छात्र 12वीं के बाद सेना में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो उनके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। इसके लिए विद्यार्थी 12वीं के बाद एनडीए की तैयारी कर सकते हैं साथ ही कई अन्य विकल्प हैं जिनके जरिए वो सेना से जुड़ सकते हैं। वहीं, युवा अग्निपथ स्कीम के तहत भी आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में शार्ट टर्म सेवाएं दे सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कुछ ही दिनों में शुरू की जा सकती है जिसमें न्यूनतम 17.5 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तार से पूरी जानकारी इस लेख में नीचे साझा की गई है। वहीं अगर कोई छात्र यूपी बोर्ड के नए सत्र की घर बैठकर तैयारी करना चाहता है तो सफलता Safalta Online School-2022 की एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित चलाई जा रही ऑनलाइन क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं। 

ये हैं 12वीं के बाद अग्रिवीर बनने की पात्रता व अभ्यर्थियों को मिलने वाला लाभ 

अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 साल से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन

सेना इसके लिए स्पेशल रिक्रूटमेंट रैली आयोजित करेगी और कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। 
भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास युवा आवेदन करने के पात्र होंगे। 
सेना ने स्पष्ट किया है कि अब केवल अग्निपथ स्कीम के तहत ही सेना में भर्तियां ली जाएंगी और पूर्व की भर्ती प्रणाली खत्म होगी।
भर्ती कुल 4 साल के लिए होगी और अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही सेना में पर्मानेंट कमीशन पर रखा जा सकेगा। 
इस दौरान पहले साल 30,000/- से लेकर चौथे साल 40,000/- तक का पैकेज अग्निवीरों को दिया जाएगा। इसके अलावा जोखिम, राशन,वर्दी और उपयुक्त यात्रा भत्ता भी देय होगा। 
चार साल के बाद आयकर से मुक्त 10.4 लाख की संयुक्त निधि और उपार्जित ब्याज का भी लाभ मिलेगा। इस कार्यकाल को पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को अन्य नौकरियों में अतिरिक्त आरक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन

चार साल के बाद उम्मीदवार रेगुलर काडर के लिए वॉलेंटियर भी कर सकेंगे. सेना में पद रिक्त होने पर मेरिट के अधार पर अग्निवीरों को पर्मानेंट भर्ती भी दी जाएगी। 
कैसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट 
सबसे पहले यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट यूपीएमएसपी पर जाना होगा। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें