फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2021: होमगार्ड स्वयंसेवक के पद पर कार्यरत उम्मीदवारों को सिपाही भर्ती में किस तरह से मिलेगा लाभ, जानिए क्या है पूरा नियम

Thu, 09 Dec 2021 01:59 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 25,000 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती का आयोजन कर सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन दिसंबर अंत तक जारी किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
UP SI Recruitment 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में 25,000 नए कांस्टेबल जवानों को भर्ती किए जाने की तैयारी चल रही है। इन पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आरक्षी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अगले महीने से शुरू की जा सकती है। इसके लिए यूपीपीआरपीबी ने राज्य सरकार को 25,000 सिपाही (कांस्टेबल) पदों पर भर्ती आयोजित कराए जाने का प्रस्ताव भेज दिया है। सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी जाएगी। भर्ती से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल  वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच UP Police Constable Online Classes- Join Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

सिपाही बनने के लिए कितने पड़ाव करने होते हैं पार 

 यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है। 

होमगार्ड स्वयंसेवकों को किस तरह का मिलता है लाभ 

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की चयन प्रक्रिया में किसी भी  प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्षों तक कार्यरत कर्मचारी को वांछनीय योग्यता प्रदान की जाती है। हालांकि इसके लिए कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिए जाते हैं। बल्कि किन्हीं दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के  नंबर समान होने की स्थिति में ऐसे उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सिपाही भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।     

क्या सिपाही भर्ती के मूल्यांकन में भी लागू होगा इक्यू पर्सेंटाइल नियम 

पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 9,534 पदों के लिए कराई होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा के मूल्यांकन में इक्यू पर्सेंटाइल मैथेड़ का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या शीघ्र ही आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के मूल्यांकन में भी इस पद्धति का प्रयोग किया जाएगा। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को भर्ती बोर्ड के जरिए जारी किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। 

ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसे मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सफलता डॉट कॉम के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें