फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: क्या CUET में गलत उत्तर देने पर कटेंगे छात्रों के मार्क्स, साथ ही जानें कब तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड

Sat, 02 Jul 2022 11:45 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CUET यूजी का आयोजन 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया जाना है। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए देश के 554 शहरों में तथा विदेश के 13 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
 
विज्ञापन
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए इस साल से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम मेंप्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली CUET यूजी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब इस परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया जाएगा। NTA ने इस परीक्षा केसफल आयोजन के लिए देश के 554 शहरों में तथा विदेश के 13 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। CUET यूजी के आधार पर छात्रों को 43 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ कुल 86 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दियाजाएगा। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिएएक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिएपूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी करकिसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

क्या गलत जवाब देने पर कटेंगे मार्क्स :

CUET में हिस्सा लेने जा रहे छात्रों को प्रश्नों का जवाब देते समय बेहद ही सावधानी बरतनी होगी। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग को व्यवस्था लागू की जा रही है। CUET यूजी 2022 के लिए जारी किएगए इंफॉर्मशन बुलेटिन के मुताबिक इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को पांच मार्क्स दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए छात्रों के एक मार्क्स काट लिए जाएंगे। जबकि CUET पीजी केइंफॉर्मशन बुलेटिन के मुताबिक इसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को चार मार्क्स दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उनके एक मार्क्स काट लिए जाएंगे

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :

CUET यूजी 2022 के लिए NTA ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि NTA इस परीक्षा मेंशामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जुलाई के पहले हफ्ते में जारी कर सकती है। छात्रों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

किन तारीखों पर आयोजित होगी परीक्षा :

CUET यूजी 2022 के लिए परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होने जा रही है और इसका आयोजन 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच 10 तारीखों पर किया जाएगा। यह परीक्षा 15 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथयूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स सचलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके इनमें सफलता हासिल कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज हीडाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें