सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड टर्म-2 परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी। हालांकि सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं की कंप्लीट डेटशीट जारी नहीं की है। उम्मीद है कि मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में इसे जारी किया जा सकता है। वहीं, छात्र टर्म-2 के एग्जाम ऑनलाइन कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन परीक्षाएं भी ऑफलाइन मोड में कराए जाने की बात सामने आई है। स्टूडेंट्स को परीक्षा से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर नजर बनाकर रखनी चाहिए। अगर छात्र घर पर रहकर इस बचे हुए समय में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों की मदद से अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं तो वो इस लिंक पर क्लिक कर
Safalta CBSE Board Online classes-Join Now सफलता क्लासेस से जुड़ सकते हैं।
कब आएगा टर्म-1 का रिजल्ट
CBSE ने टर्म-2 की एग्जाम डेट का ऐलान कर दिया है लेकिन टर्म-1 के रिजल्ट पर कोई अपडेट नहीं दिया है। माना जा रहा है कि रिजल्ट मार्च में घोषित हो सकता है। 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम दो मार्च 2022 से शुरू होने वाले हैं। यह भी हो सकता है कि बोर्ड सीबीएसई टर्म 1 और टर्म 2 रिजल्ट एक साथ जारी किया जाए।
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
खबर है कि सीबीएसई बोर्ड टर्म-1 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in के अलावा Digilocker पर भी जारी किए जाएंगे। सीबीएसई छात्रों को SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दे सकती है।
बोर्ड एग्जाम की बचे हुए समय में करें घर बैठकर पक्की तैयारी
अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल हो रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस की मदद से घर बैठे अपनी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा के लिए सभी सब्जेक्ट्स का रिवीजन भी कर सकते हैं। इस फ्री कोचिंग क्लास से छात्र सफलता डॉट कॉम पर विजिट कर या अपने मोबाइल पर सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत
डाउनलोड करें सफलता ऐप और घर बैठे फ्री में बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।