फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Exam Result 2021: SI भर्ती में किसे देना होगा नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट, जान लीजिए ये जरूरी बात

Tue, 04 Jan 2022 01:15 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा समाप्त के बाद अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। यह परीक्षा 12 नवंबर से दो दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। 
 
विज्ञापन
UP Police SI Exam 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के 9,534 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा खत्म हुए काफी समय बीत चुका है और इसलिए अब इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हुई थी। इस परीक्षा को 3 फेज में आयोजित किया गया था और आखिरी फेज की परीक्षा दो दिसंबर को समाप्त हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए SI के 9,027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफिसर के 23 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं।

कितने चरण हैं बाकी  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। 

किन उम्मीदवारों को देना होगा अनापत्ति प्रमाणपत्र

यूपी पुलिस में सबइंस्पेक्टर समेत कई अन्य पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में दस्तावेज परीक्षण के समय केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को अनापत्ति प्रमाणपत्र देना होगा, जो अभ्यर्थी केंद्र या राज्य सरकार के किसी विभाग में सेवारत हैं। यह सर्टिफिकेट संबंधित विभाग के सेवायोजक द्वारा आवेदन करने से पहले का निर्गत किया गया होना चाहिए।  

कितनी मिलती है सैलरी 

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के जरिए 9,534 पदों की भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सबइंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के अलावा प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को एकसमान वेतन दिया जाएगा। यानी सभी अभ्यर्थियों का ग्रेड-पे-4,200 व पे-बैंड-9,300-34,800 होगा। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा लागू की गई अन्य सभी सुविधाओं का भी समान लाभ दिया मिलता है।      

कब जारी किया जाएगा रिजल्ट 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के जरिए 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक जारी किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नए वर्ष के पहले या दूसरे सप्ताह में एग्जाम की रिवाइज्ड आन्सर-की जारी करने के बाद जल्द ही अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अभी इस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में परीक्षार्थियों को समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए।  

क्या होगा अगला कदम 

यूपीपीआरपीबी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जिन कैंडिडेट्स के सभी अभिलेख उचित पाए जाएंगे, उन्हें ही शारीरिक मानक परीक्षण के लिए सफल माना जाएगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें