स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पदों पर कराई जा रही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है। इसके अंतर्गत विभिन्न उच्च केंद्रीय कार्यालयों में अनुवादक के पदों को भरा जाएगा। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी चार अगस्त 2022 तक ही फार्म भर सकते हैं। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर एसएससी द्वारा जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं।वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की
FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों का घर बैठे रिवीजन कर सकते हैं।
चयन के बाद कहां मिलेगी नियुक्ति
कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के जरिए केंद्रीय सचिवालय, रेलवे बोर्ड, आर्म्ड फोर्स के हेडक्वाटर्स के अलावा भारत सरकार के अन्य मंत्रालयों, विभागों व कार्यालयों में नियुक्ति दी जाएगी। जहां चयनित उम्मीदवारों को बतौर जूनियर ट्रांसलेटर/जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर व सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के कार्यों का निर्वहन करना होता है।
कितना होता है वेतनमान ?
| पद का नाम |
वेतनमान |
| जूनियर ट्रांसलेटर केंद्रीय सचिवालय राजभाषा विभाग |
लेवल -6 (35,400 से लेकर 1,12,400) तक। |
| जूनियर ट्रांसलेटर रेल मंत्रालय |
लेवल -6 (35,400 से लेकर 1,12,400) तक। |
| जूनियर ट्रांसलेटर / जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सेना मुख्यालय |
लेवल -6 (35,400 से लेकर 1,12,400) तक। |
| सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर केंद्रीय मंत्रालय, विभाग अथवाकार्यालय |
लेवल -7 (44,900 से लेकर 1,42,400) तक। |
इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन को देख लें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की
safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।