फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: कब होगी परीक्षा और इसके जरिये किन विश्वविद्यालयों में मिलना है प्रवेश, CUET से संबंधित सभी जरूरी बातें जानें यहाँ

Sat, 23 Apr 2022 04:17 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया छह अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है। देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन के इच्छुक छात्रों को इसके लिए जल्द ही आवेदन कर देना चाहिए।
 
विज्ञापन
CUET Admission 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इस साल से आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया छह अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है। CUET का आयोजन देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए किया जा रहा है और जो छात्र इसमें हिस्सा नहीं लेंगे, उन्हेंकिसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा। CUET के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मई 2022 तक चलेगी। इसमें शामिल होनेके लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 650 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के छात्रों को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के छात्रों को 550 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा औरउसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीटतैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता CUET के लिए कई विषयों के बैच चला रहा है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इन बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसीकेंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा :

CUET 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसका आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में किया जा सकता है। NTA छात्रों को उनकी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दे सकती है। वहीं, छात्रों को उनके एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

किन विश्वविद्यालयों में मिलेगा CUET के जरिये प्रवेश :

CUET की व्यवस्था लागू होने के बाद UGC द्वारा वित्त पोषित देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में छात्रों को इसी परीक्षा के जरियेप्रवेश मिलेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), इंदिरा गांधीराष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) समेत सभी प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालयों मेंएडमिशन लेने के लिए छात्रों को इस एंट्रेंस टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।

इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें जानें यहाँ :

इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में यानी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा और इसके प्रश्न पत्र में 3 सेक्शन होंगे। इसके सेक्शनसेक्शन 1 ए में लैंग्वेज टेस्ट तथा सेक्शन 1 बी में एडिशनल लैंग्वेज का ऑप्शन मिलेगा। जबकि सेक्शन 2 में डोमेन सब्जेक्ट और सेक्शन 3 में जनरल टेस्टहोगा। इस परीक्षा में परसेंटाइल स्कोर पर आधारित नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था और नेगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था लागू की गई है। यह परीक्षा 13 भाषाओंमें होगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया और पंजाबी शामिल हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ CUET, NDA/NA, यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट औरवर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं औरप्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें