फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022: कब तक जारी होंगे बोर्ड परीक्षा के परिणाम और पिछले कुछ सालों में कितना स्कोर करने वाले छात्र बने हैं टॉपर, जानें यहाँ

Wed, 18 May 2022 03:25 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।
 
विज्ञापन
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है और अब इनमें हिस्सा लेने वाले छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा किया जाता है। इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 47,75,749 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया है। इनमें 10वीं की परीक्षा के लिए 25,25,007 छात्र तथा 12वीं की परीक्षा के लिए 22,50,742 छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं, अगर आप यूपी बोर्ड के नए सत्र की घर बैठकर तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता safalta classes-Join Now की एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित ऑनलाइन क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं।

कब तक जारी होंगे परिणाम :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अभी भी चल रहा है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तरपुस्तिकाओं का मुल्यांकन कार्य 20 मई तक पूरा हो सकता है। ऐसी स्थिति में यह उम्मीद जताई जा रही है कि मूल्यांकन काकार्य पूरा होने के बाद मई के आखिर तक या जून की शुरुआत में बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक UPMSP ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कितना मार्क्स प्राप्त कर छात्र करते हैं इसमें टॉप :

उत्तर प्रदेश में 2021 में कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। राज्य में 2020 में आयोजित की गई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बागपत की रिया जैन ने 96.67 प्रतिशत मार्क्स लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था। वहीं इसी साल 12वीं में बागपतके ही अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स लाकर टॉप किया था। 2019 में आयोजित की गई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 97.17 प्रतिशत मार्क्स लाकर तथा 12वीं की परीक्षा में बागपत की तनु तोमर ने 97.80 प्रतिशत मार्क्स लाकर टॉप किया था। वहीं, 2018 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सारनाथ की वैष्णवी कुमारी ने 93.33 प्रतिशत मार्क्स लाकर टॉप किया था तथा 12वीं में फतेहपुर के रजनीश शुक्ला एवं बाराबंकी के आकाश मौर्य 93.20 प्रतिशत मार्क्स लाकर संयुक्त रूप से टॉपर बने थे।

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें