फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET/CTET 2022: इन दोनों परीक्षाओं के लिए कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया और इनमें सफल होने के बाद कैसे मिलेगी आपको सरकारी नौकरी, जानें यहाँ

Sat, 04 Jun 2022 03:14 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CTET और UPTET देश की दो सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाएं हैं। CTET का आयोजन CBSE द्वारा और UPTET का आयोजन UPBEB द्वारा किया जाता है।
 
विज्ञापन
Teacher Recruitment Exams - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में सरकारी टीचर बनने के लिए युवाओं को सबसे पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा से गुजरना होता है। ऐसी ही परीक्षाएं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) भी है। खास बात है कि ये देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में गिनी जाती हैं। साल में दो बार आयोजित होने वाले CTET का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है और साल में एक बार आयोजित होने वाले UPTET का आयोजन उत्तरप्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) करता है। आखिरी बार CTET का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच तथा UPTET का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

अब कब तक शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया :

CTET तथा UPTET का आयोजन हाल ही में पूरा हुआ है और अब अभ्यर्थी इनके अगली बार आयोजित होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि CTET के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के संबंध में अभी तक कोई सूचना तो नहीं आई है। लेकिन जुलाई में आयोजित होने वाले CTET के लिए मई-जून के महीने में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाता है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। वहीं, UPTET को लेकर भी अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार UPTET के लिए भी नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी :

CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी केलिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थी राज्य में निकलने वाली शिक्षकों की भर्ती में आवेदन करनेके पात्र हो जाते हैं। हालांकि इन दोनों पात्रता परीक्षाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थी शिक्षकों की भर्ती निकलने पर सिर्फ आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। अभ्यर्थियों को शिक्षक की नौकरी पाने के लिए उस भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी योग्यताओं और उसकी चयन प्रक्रिया पर खरा उतरना होगा।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें