फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Exam 2022: CBT 1 के लिए एडमिट कार्ड कब से होंगे जारी और इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से पूछे जाएंगे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न, जानें यहाँ

Thu, 09 Jun 2022 04:41 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

MTS भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा पांच जुलाई से 22 जुलाई के बीच होनी है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के पहले चरण की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) पांच जुलाई से 22 जुलाई के बीच होनी है। SSC ने MTS भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 22 मार्च 2022 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन मांगे थे। SSC की यह भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही खास है क्योंकि इसके जरिये MTS के 3,698 पदों के साथ पहली बार केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भी भर्ती की जानी है। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जारहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :

MTS भर्ती 2021 के लिए CBT 1 का आयोजन पांच जुलाई से होना है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग CBT 1 के लिए अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर कीजानकारी परीक्षा से 10 से 15 दिनों पहले जारी कर सकती है। वहीं अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिनों पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़ेअपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए।

पूछे जाएंगे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न :

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, जनरल इंग्लिश और रीजनिंग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल की बात करें तो आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस और जनरल इंग्लिश के प्रश्न दसवीं के स्तर के होंगे। जबकि रीजनिंग सेक्शन में केवल नॉन वर्बल टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।

क्या है चयन प्रक्रिया :

MTS के पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन दो चरण की परीक्षाओं के बाद किया जाएगा। इसके टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा और इसमें अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। टियर 1 की परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को टियर 2 की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा। वहीं हवलदार के पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को इन दोनों चरणों की परीक्षा के अलावा एक और फिजिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। 

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें