फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Clerk Recruitment 2022: प्रीलिम्स के लिए कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड और कितने दिनों में मिल जाएगी नौकरी

Fri, 05 Aug 2022 12:00 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

IBPS द्वारा क्लर्क के 6,035 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए प्रीलिम्स का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियो से एक जुलाई से 21 जुलाई के बीच आवेदन मांगे गए थे।
 
विज्ञापन
IBPS Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में क्लर्क के 6,035 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अभ्यर्थी अब परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए IBPS ने अभ्यर्थियों से एक जुलाई 2022 से 21 जुलाई के बीच आवेदन मांगे थे। IBPS क्लर्क की इस भर्ती में सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंक हिस्सा ले रहे हैं। चयनित होनेवाले अभ्यर्थियों को इन्हीं 11 बैंकों में से किसी एक में नौकरी मिलेगी। इस भर्ती में बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक हिस्सा ले रहे हैं। वहीं अगर आप भी इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इसपरीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। आप सफलता के  IBPS Clerk Target Batch 2022 की मदद से घर पर रहकर अपनीतैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

प्रीलिम्स के लिए कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स का आयोजन सितंबर महीने में किया जाएगा। वहीं IBPS द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिम्सका आयोजन 28 अगस्त, तीन सितंबर और चार सितंबर को किया जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि IBPS अगले कुछ दिनों के भीतर परीक्षा की तारीखों से संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों के साथ साझाकर सकती है और अगस्त महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह में उनका एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनीचाहिए।

कितने दिनों में मिल जाएगी नौकरी :

IBPS क्लर्क की इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने में ज्यादा दिनों का समय नहीं लगेगा। दरअसल इस भर्ती में शामिल होकर इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को एक साल के भीतर नौकरी मिल जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स का आयोजन सितंबर 2022 में किये जाने के बाद अक्टूबर में मेंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही अधिसूचना केमुताबिक चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अप्रैल 2023 तक पदों का प्रोविजनल अलॉटमेंट कर दिया जाएगा। 

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें