फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI Exam 2021 : पिछली SI भर्ती की तुलना में दोगुने अभ्यर्थियों ने किया था इस भर्ती में आवेदन , जानें क्या है कटऑफ रहने की उम्मीद

Thu, 02 Dec 2021 04:31 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा समाप्त हो चुकी है 3 फेज में आयोजित हुई ये परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हुई थी।
 
विज्ञापन
UP SI Recruitment 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन अधिकारी के कुल 9,534 पदों पर भर्ती के लिखित परीक्षा का आज आखिरी चरण है। तीन फेज में आयोजित की जा रही ये लिखित परीक्षा 12 नंवबर से शुरू हुई थी और दो दिसंबर को खत्म होनी है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित इस भर्ती के जरिए SI के 9027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफीसर के 23 पदों पर भर्ती की जाएगी। UPPBPB ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे थे। पुलिस विभाग में SI समेत 9534 पदों पर की जा रही इस भर्ती को पुलिस विभाग की महाभर्ती भी कहा जा रहा है क्योंकि राज्य में इससे पहले एक साथ इन पदों पर इतनी बड़ी संख्या में भर्ती नहीं हुई थी। 

दोगुने अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन :

यूपी SI की इस भर्ती में शामिल होने के लिए पिछली SI भर्ती की तुलना में लगभग दोगुने अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। गौरतलब है कि इससे पहले यूपी में साल 2016 में SI की भर्ती निकाली गई थी जिसमें 3,307 पदों के लिए करीब सात लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि इस बार 9,534 पदों पर भर्ती के लिए तकरीबन 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यूपी SI भर्ती 2021 में पदों की संख्या तो बढ़ी है लेकिन आवेदकों की संख्या में भी खूब वृद्धि हुई है।

कितना रह सकता है कटऑफ स्कोर :

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज खत्म हो रही है। ये उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार इस परीक्षा में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ स्कोर 330,ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए 320, एससी के लिए 280 तथा एसटी के लिए 230 के आसपास रह सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप UP SI, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड कर सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को बनाएं बेहतर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें