फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2022: यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में महिला अभ्यर्थियों की क्या रखी जाएगी आयुसीमा, जानिए कब से शुरू हो जाएंगे आवेदन

Wed, 09 Feb 2022 04:10 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 व  फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द ही भर्ती बोर्ड की ओर से इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।    
 
विज्ञापन
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के हजारों पदों पर भर्ती की खबरें सामने आ रही हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू हो जाएगी, इस संबंध में भले ही आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है लेकिन सिपाही भर्ती की तैयारियों की पुष्टि हो चुकी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा प्रतियोगी परीक्षा कराने वाली मानक प्राप्त एजेंसियों से टेंडर मंगाएं हैं। इच्छुक कार्यदायी संस्थाएं 10 फरवरी 2022 तक निविदा प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च अंत में यूपी चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद भर्ती की आवेदन प्रक्रिया का  आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। नोटिफिकेशन देखने के लिए अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। साथ ही अगर कोई उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहता है तो उसे तुरंत सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable Batch को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी। 

महिला अभ्यर्थियों की आयुसीमा 

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने के लिए सभी महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 व अधिकतम 22 वर्ष होनी अनिवार्य होती है, जिसकी गणना किए जाने की स्पष्ट तिथियों का ऐलान अभी नहीं किया जा सका है। हालांकि, आयुसीमा में यदि किसी भी तरह का परिवर्तन किया जाता है तो अभ्यर्थियों को उसकी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। 

क्या है टेंडर की अंतिम तिथि 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से सिपाही नागरिक पुलिस व फायरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती की परीक्षा कराए जाने के लिए पात्र कार्यकारी संस्थाएं 10 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी निविदा दायर कर सकते हैं। इस अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार की कोई दावेदारी मान्य नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट कर लें। 

प्रशिक्षण के बाद मिलने वाली सैलरी व अन्य लाभ 

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लगभग 30 हज़ार से 40 हज़ार रुपये प्रतिमाह का अनुमानित मासिक वेतन प्राप्त होता है। जिसमें 7वें पे-कमीशन के अनुसार अन्य भत्ते जैसे यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जो इसे एक बेहद आकर्षक सरकारी नौकरी बनाते हैं।

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें