फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट, साथ ही जानें इस परीक्षा में आपसे पूछे जाएंगे किस क्लास के प्रश्न

Tue, 12 Jul 2022 03:26 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CUET यूजी के आधार पर छात्रों को 43 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत 86 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है। CUET यूजी का आयोजन 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया जाना है। 
 
विज्ञापन
CUET - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2022 की परीक्षा 15 जुलाई 2022 से शुरू होने जा रही है। 43 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत 86 विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही CUET का आयोजन 10 दिनों तक किया जाएगा। ये परीक्षा 15 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देश के 554 शहरों समेत विदेश के 13 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाने जा रही है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने केलिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट :

NTA द्वारा आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होगी और 10 अगस्त तक चलेगी। CUET यूजी 2022 के आयोजन में अब बेहद ही कम समय बचा है लेकिन NTA ने अभी तक इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी जारी नहीं की है।हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी भी समय इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन अपने तय समय पर ही किया जाएगा। छात्रों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

पूछे जाएंगे किस क्लास के प्रश्न :

CUET (UG) 2022 में हिस्सा लेने जा रहे छात्रों से वही प्रश्न पूछे जाएंगे जिसे उन्होंने 12वीं कक्षा में पढ़ा है। NTA द्वारा इस संबंध में जारी की गई सूचना के मुताबिक CUET में अभ्यर्थियों से NCERT के 12वीं के सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का सिलेबस अभ्यर्थी इसके लिए जारी किए गए इंफॉर्मेशन बुलेटिन में भी देख सकते हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके इनमें सफलता हासिल कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज हीडाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें