फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL 2022: आंसर की और रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट, साथ ही जानें कितने पदों पर हो सकती है भर्ती और इसकी पिछली र्भर्तियों में क्या थी रिक्तियों की संख्या

Mon, 20 Jun 2022 04:12 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल भर्ती 2021 के लिए CBT 1 का आयोजन पूरा हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग ने ये परीक्षा 24 मई 2022 से 10 जून 2022 के बीच आयोजित की थी।
 
विज्ञापन
ssc recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) का आयोजन पूरा हो चुका है। SSC ने यह परीक्षा 24 मई 2022 से 10 जून 2022 के बीच देश के कई शहरों में आयोजित की थी। CHSL भर्ती 2021 के लिए CBT 1 का आयोजन पूरा होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग अगले दो से चार दिनों के भीतर इसकी आंसर की जारी कर सकती है। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SSC इसका रिजल्ट अगले 2 महीने के भीतर जारी कर सकती है। हालांकि SSC ने इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे संबंधित अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी SSC की किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती :

SSC ने CHSL भर्ती 2021 के लिए अभी रिक्तियों की संख्या जारी नहीं की है। हालांकि इसकी पिछली भर्तियों में रिक्तियों की संख्या देखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस बार 4,000 से 5,000 पदों पर भर्ती कर सकती है। रिक्तियों की संख्या की पूरीजानकारी आयोग द्वारा इस संबंध में कोई नोटिस जारी करने के बाद ही सामने आ पाएगी। CHSL भर्ती 2021 के लिए आयोग पहले चरण की परीक्षा के बाद रिक्तियों की संख्या जारी कर सकती है।

पिछली भर्तियों में क्या थी रिक्तियों की संख्या :

आयोग द्वारा 2020 में निकाली गई इस भर्ती के जरिए कुल 4726 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। जबकि 2019 में निकाली गई इस भर्ती के जरिए कुल 4893 पदों पर और 2018 में निकाली गई भर्ती के जरिए कुल 5649 पदों पर भर्ती की गई थी। इसकी पिछली भर्तियों में रिक्तियों की संख्या देखकर अभ्यर्थी यह हिसाब लगा सकते हैं कि इस भर्ती में साल दर साल रिक्तियों की संख्या कम होते जा रही है।

सफल होने के बाद किन पदों पर मिलेगा काम करने का मौका :

CHSL भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA), पोस्टल अस्सिटेंट (PA), सॉर्टिंग अस्सिटेंट (SA) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर काम करने का मौका मिलता है। इन सभी पदों पर सैलरी पे लेवल के हिसाब से अलग अलग होती है। साथ ही इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), डिस्क्रिप्टिव पेपर तथा टाइपिंग/स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होता है। 

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें