फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable Recruitment 2022: नोटिफिकेशन को लेकर क्या है अपडेट और इस भर्ती में कितना कॉम्पिटिशन रहने की है उम्मीद, जानें यहाँ

Fri, 03 Jun 2022 03:15 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा राज्य में जल्द ही कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के भरे जाने वाले पदों की संख्या 26,210 तथा फायरमैन के भरे जाने वाले पदों की संख्या 172 है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। हालांकिइस संबंध में पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable - Hindi Online Classes 2022 को सब्सक्राइब करें।

क्या अगले महीने में जारी हो जाएगा नोटिफिकेशन :

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन के संबंध में विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि UPPBPB इसके लिए परीक्षा एजेंसी का चयन होते ही जून के महीने में इसका नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। हालांकि इस संबंध में UPPBPB ने अभीतक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस भर्ती से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी UPPBPB की वेबसाइट पर ही साझा की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनीचाहिए।

कितनी प्रतिस्पर्धा रहने की है उम्मीद :

कॉन्स्टेबल के 26,210 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिल सकता है। दरअसल यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती में तकरीबन 20 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं और इसी संख्या के हिसाब से इसभर्ती के लिए टेंडर की प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो ऐसी स्थिति में इस भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 76 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। हालांकि अभ्यर्थियों की संख्या के बारे में अभी सिर्फ अनुमान ही लगाया जा रहा है। अभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या की जानकारी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें