फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Exam 2022: क्या है सीटों का गणित और SSB इंटरव्यू के लिए कितनों का होगा चयन

Fri, 19 Aug 2022 06:17 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जानी है। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन UPSC द्वारा किया जाता है। 
 
विज्ञापन
UPSC NDA/NA 2 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वीं के बाद भारतीय सेना में अफसर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों की पहली पसंद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा होती है। इस परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) द्वारा साल में दो बार किया जाता है। इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। 2022 की दूसरी NDA/NA प्रवेश परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जाना है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इसपरीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलताहासिल कर सकते हैं।

क्या है सीटों की संख्या का गणित :

NDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर और NA में 30 पदों पर भर्ती की जानी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पदआर्मी (महिला) के लिए, 39 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि NA के 30 पदों के लिए होनेवाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

SSB इंटरव्यू के लिए कितनों का होगा चयन :

NDA/NA II 2022 के जरिये कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। अभी तक इस बात कीजानकारी तो नहीं दी गई है की लिखित परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके आयोग इन्हें SSB इंटरव्यू के लिए बुलाएगी। लेकिन 400 पदों के लिए ही आयोजित की गई NDA/NA I 2022 में8243 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस बार भी लिखित परीक्षा में 8000 से 8300 अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें SSB इंटरव्यू के लिए बुला सकती है।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें