फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Recruitment 2021-22: आवेदन प्रक्रिया हो गई है शुरू, इस भर्ती में पिछले कुछ सालों में क्या रही है रिक्तियों की संख्या और इस बार कितने पदों पर हो सकती है भर्ती

Thu, 03 Feb 2022 04:43 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CHSL भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी 2022 से शुरू हो गई है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी सात मार्च 2022तक आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने  कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी 2022 से शुरू की है और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए सात मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। CHSL भर्ती 2021 के लिए आयोग लिखित परीक्षा का आयोजन मई 2022 में कर सकता है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इस भर्ती में या SSCकी अन्य किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

पिछली भर्तियों में क्या थी रिक्तियों की संख्या :

CHSL भर्ती 2021 के जरिये कितने रिक्त पदों को भरा जाना है। आयोग ने इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी है। वहीं CHSL की पिछली भर्तियों की बात करें तो इससे पहले 2020में निकली इस भर्ती के जरिए कुल 4726 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी थी। आयोग द्वारा 2019 में निकाले गए CHSL भर्ती के जरिए कुल 4893 पदों पर भर्तियां की गई थी और 2018में निकाले गए CHSL भर्ती के जरिए 5649 पदों पर भर्ती की गई थी। इसकी पिछली भर्तियों में रिक्तियों की संख्या देखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस बार 4000 से 5000पदों पर भर्ती कर सकती है। हालांकि, रिक्तियों की संख्या की पूरी जानकारी आयोग द्वारा इस संबंध में कोई नोटिस जारी करने के बाद ही सामने आ पाएगी।

क्या है चयन प्रक्रिया :

CHSL के पदों पर आयोजित होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को तीन चरण की परीक्षाओं में हिस्सा लेना होता है। दरअसल इस भर्ती के लिए आयोग सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित करती है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में डिस्क्रिप्टिव पेपर में तथा इसके बाद आखिरी चरण में स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होता है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड कर भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें