उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड के हजारों पदों पर भर्ती की खबरें सामने आ रही हैं। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए ये भर्ती एक शानदार मौका हो सकता है। होमगार्ड सिपाही के पास राज्य की कानून व्यवस्था संभालने के साथ ही कई अहम जिम्मेदारियां होती हैं। ये यूपी पुलिस के साथ सहयोगी फोर्स की तरह कार्य करते दिखाई देते हैं। इस समय उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में कई पद खाली हैं और लगभग 30 हजार होमगार्डों की भर्ती की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी होमगार्ड विभाग ने राज्य सरकार को होमगार्ड के खाली पदों को भरने के लिए एक प्रस्ताव भी भेज दिया है। प्रदेश सरकार की अनुमति मिलने के बाद इन पदों के लिए जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यूपी होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही इस भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे
HomeGaurd Course - Download Now फ्री कोर्स को सबस्क्राइब कर सकते हैं।
होमगार्ड सिपाही को कितना मिलेगा मासिक वेतन
वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश होमगार्ड जवान को लगभग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संभव है कि नई भर्ती के अंतर्गत में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस के सिपाही पदों कर समान वेतन दिया जा सकता है या यूपी पुलिस आरक्षी को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकती हैं।
पेंशन सुविधा से जुड़ी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 हजार रुपये के मूल वेतन पर ही पीएफ कटौती का प्रावधान किया जा रहा है। इसका संज्ञान लेकर ही क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने होमगार्डों के पीएफ कटौती का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि सरकारी व गैर सरकारी संस्थान भविष्य निधि के दायरे में आते हैं। होमगार्डों व उनके परिजनों को सामाजिक सुरक्षा नहीं मिली है। अब पीएफ कटौती जरूरी हो गई है।
रिटायरमेंट के बाद होगा ये फायदा
· सेवानिवृत्त के बाद पीएफ खाते में जमा धनराशि ब्याज सहित मिलेगी।
· सेवानिवृत्त के बाद पेंशन का लाभ।
· सेवा के दौरान मृत्यु होने पर फैमिली पेंशन (पत्नी को आजीवन व दो बच्चों को 25 वर्ष की उम्र तक)।
· मृत्यु की दशा में आश्रित परिजनों को न्यूनतम 1000 व अधिकतम 37500 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन का भुगतान।
· पीएफ की धनराशि पर सालाना साढ़े आठ फीसदी ब्याज मिलता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसे बेहतर बनाने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। यहां एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।