फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D/NTPC 2022: कब तक आ सकती है परीक्षा की तारीख और कौन सी मांगें मानी जा सकती हैं

Mon, 07 Mar 2022 05:57 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

ग्रुप D भर्ती और NTPC भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ग्रुप D भर्ती के जरिये 1.03 लाख पदों पर और NTPC भर्ती के जरिये 35,277 पदों पर भर्ती की जानी है।
 
विज्ञापन
RRB - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों और नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर हो रही भर्ती में हिस्सा ले रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल ग्रुप D भर्ती और NTPC भर्ती से जुड़ी अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिस उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को सौंप दी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमिटी द्वारा रिपोर्ट सौंपेजाने के बाद अब रेलवे जल्द ही इन भर्तियों से जुड़ा बड़ा फैसला ले सकती है। अभ्यर्थियों को इन भर्तियों से जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

क्या थी पूरी बात :

रेलवे ने ग्रुप D भर्ती के चयन प्रक्रिया में काफी बड़ा बदलाव किया था और इस वजह से अभ्यर्थियों ने काफी हंगामा किया था। दरअसल रेलवे ने 24 जनवरी 2022 को एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों को यह सूचना दी थी किइस भर्ती में अब चयनित होने के लिए CBT 1 के बाद CBT 2 में भी हिस्सा लेना होगा। वहीं, NTPC भर्ती के CBT 1 में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना यूनिक अभ्यर्थियों का रिजल्ट नहीं दिए जाने से अभ्यर्थी नाराज थे।इसलिए रेलवे ने इन दोनों भर्तियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया था।

अभ्यर्थियों की किन मांगो को मान सकती है रेलवे :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कमिटी की सिफारिशों के आधार पर रेलवे NTPC भर्ती के CBT 1 में 20 गुना यूनिक अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित कर सकती है और साथ ही ग्रुप D भर्ती के लिए भी एक ही CBT केआयोजन पर भी विचार किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कब तक आ सकती है परीक्षा की तारीख :

रेलवे अगले कुछ दिनों के भीतर इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स अभ्यर्थियों के साथ साझा कर सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन भर्तियों में होने वाले बदलावों की जानकारी और परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान एक ही साथकिया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को इन भर्तियों से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, UP कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद लेसकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंटअफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और इन कोर्सेस को ज्वाइन कर अपनी तैयारी को दीजिए एक नई मजबूती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें