फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable Recruitment 2022: चार साल के बाद होने जा रही कॉन्स्टेबल भर्ती में हो सकते हैं कौन से बदलाव और कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

Sat, 12 Mar 2022 02:30 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाना है।
 
विज्ञापन
UP Police Jobs - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 12वीं पास अभ्यर्थी बेसब्री से कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहेहैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और यह उम्मीद जताई जारही है कि इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के रिक्त पड़े 26,210 पदों और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं,अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

इस भर्ती में हो सकते हैं कौन से बदलाव :

राज्य में इससे पहले कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती 2018 के आखिर में निकली थी। तकरीबन 4 सालों के बाद होने जा रही वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियोंको ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती की चयन प्रक्रिया और अन्य चीजें पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती की ही तरह रह सकती हैं। हालांकि, इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अधिकतम आयु सीमा में बदलाव करने की मांग जरूर कर रहे हैं। लेकिन, UPPBPB ने इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में पूरी जानकारी इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

इस भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए टेंडर भरने की तारीख 15 मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई है। यह उम्मीदजताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन अब परीक्षा एजेंसी के चयन के बाद ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस भर्ती के नोटिफिकेशन सेजुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

किन्हें मिले सकता है आवेदन का मौका :

यूपी पुलिस में कांस्टेबल तथा फायरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। साथ ही इस पदपर आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 साल से 22 साल तक हो सकती है। हालांकि अभ्यर्थियों को जरूरी योग्यताओं से संबंधित पूरी जानकारीनोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी। 

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलताद्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं औरप्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें safalta app और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें