फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Western Coalfields Recruitment 2021: ITI पास अभ्यर्थियों के लिए है शानदार मौका, 965 पदों पर निकली हैं रिक्तियां

सार

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 965 अप्रेंटिस पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू हो गई है और यह 21 सितंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ITI पास कर चुके अभ्यर्थियों के पास अप्रेंटिस करने का शानदार मौका है। दरअसल वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने 965 अप्रेंटिस पदों को भरने के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न ट्रेड्स से ITI पास करने वाले अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप करने का मौका मिलेगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू हो गई है और यह 21 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए किताबों की खोज में हैं, तो आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं।

किन पदों पर होनी है भर्ती :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 219 पद, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 28 पद, इलेक्ट्रीशियन के 250 पद, फिटर के 242 पद, मैकेनिक (डीजल) के 36 पद, मशीनिस्ट के 12 पद, पंप ऑपरेटर सह मैकेनिक के 16 पद, सर्वेयर के 20 पद, टर्नर के 17 पद, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) के 76 पद, वायरमैन के 40 पद समेत कुल 965 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती होनी है।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास पद के हिसाब से संबंधित ट्रेड में ITI पास होने का सर्टिफिकेट होना चहिए। साथ ही आवेदन करने काले अभ्यर्थियों की 21 सितंबर 2021 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

कितना होगा स्टाइपेंड :

अप्रेंटिस के इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को एक साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान उन्हें हरेक महीने एक निश्चित राशि स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक एक साल की अवधि का ITI सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों को 7700 रुपये और 2 साल की अवधि का ITI सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों को 8050 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।

कैसे करें तैयारी :

अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी लेखपाल, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें