WCL Recruitment 2024: कोल माइनिंग कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में ग्रेजुएट अप्रेंटिस और तकनीशियन अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (westerncoal.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर, 2024 है।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 316 पदों को भरना है, जिसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 101 रिक्तियां है वहीं तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए 215 रिक्तियां शामिल है।