सुरक्षा के कड़े इंतजाम
WBSSC ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है।
- परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में नाकाबंदी और चेकिंग की जा रही है।
- सभी उम्मीदवारों की बारकोड स्कैनर से एडमिट कार्ड जांच की जा रही है।
- उम्मीदवार केवल पेन लेकर अंदर जा सकते हैं, वह भी परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराए गए।
- मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। यहां तक कि पर्यवेक्षकों और अधिकारियों को भी मोबाइल अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
इसी बीच राजनीतिक दलों में भी बयानबाजी शुरू हो गई है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि यूपी और बिहार जैसे "डबल इंजन सरकार" वाले राज्यों से युवा यहां परीक्षा देने आए हैं क्योंकि उनके राज्यों में भर्ती प्रक्रिया ठप है। सीपीआई(M) नेता शतरूप घोष ने टिप्पणी की कि अब टीएमसी सरकार बाहर से आए उम्मीदवारों से भी "कट मनी" वसूलेगी।