फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBSSC: शिक्षक के 35,726 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी, 17% ओबीसी कोटा भी शामिल; पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 05 Sep 2025 07:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

WBSSC Teacher Vacancy: सरकारी स्कूलों में 35,726 शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इनमें 12,514 पद कक्षा 11-12 और 23,212 पद कक्षा 9-10 के लिए हैं। इसमें 17% ओबीसी कोटा शामिल है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBSSC Teacher Recruitment 2025: पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने शुक्रवार को राज्य के सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की 35,726 रिक्तियों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया।

विज्ञापन


आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि यह विज्ञापन अब WBSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार 17 प्रतिशत ओबीसी कोटा को शामिल किया गया है, साथ ही सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए भी पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन

WBSSC Teacher Vacancy Deatils: किस कक्षा वर्ग के लिए कितनी रिक्तियां?

शिक्षकों की 35,726 रिक्तियों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी किए गए पदों में से 12,514 पद कक्षा 11-12 के लिए और 23,212 पद कक्षा 9-10 के लिए हैं।
  • कक्षा 11-12    -    12,514 पद
  • कक्षा 9-10    -    23,212 पद
  • कुल पद        -    35,726

यह नोटिफिकेशन सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाए जाने के बाद आया है, जिसमें राज्य की ओबीसी नीति के तहत शिक्षकों की भर्ती पर सवाल उठाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें