WBSEDCL Vacancy 2025: पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (WBSEDCL) ने डब्ल्यूबीएसईडीसीएल भर्ती अधिसूचना 2025 जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट मैनेजर (HR&A),असिस्टेंट मैनेजर (F&A) और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड-II के कुल 447 पदों पर रिक्तियां घोषित की गई हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल 447 पदों पर रिक्तियां जारी की गई हैं, जिनमें असिस्टेंट मैनेजर (मानव संसाधन एवं प्रशासन) के 20 पद, असिस्टेंट मैनेजर (एफ एंड ए) के 26 पद, और सबसे अधिक जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड-II के 401 पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
असिस्टेंट मैनेजर (मानव संसाधन एवं प्रशासन) के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही 2 साल का पूरा-समय वाला एमबीए/एमपीएम/एमएचआरएम किया होना जरूरी है, जिसमें मानव संसाधन (HR) या कार्मिक प्रबंधन में विशेषज्ञता हो। सहायक प्रबंधक (एफ एंड ए) पद के लिए स्नातक के बाद सीए/आईसीडब्ल्यूए किया हो, या फिर वित्त और लेखा विषय में 2 साल का पूरा-समय वाला MBA होना चाहिए।
वहीं, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा आवश्यक है।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना वही जन्मतिथि मानी जाएगी जो उम्मीदवार के आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज है। नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जा सकती है।