फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lady Constable Recruitment 2023: लेडी कॉन्स्टेबल के पदों पर यहां निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Sun, 23 Apr 2023 01:53 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

WBP Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल पुलिस में लेडी कॉन्स्टेबल के पद पर बंपर भर्तियां निकलीं हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
West Bengal Police Recruitment Board - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WB Police Lady Constable Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने की इच्छा रखने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) लेडी कॉन्स्टेबल के 1420 पदों पर भर्ती कर रहा है। इन पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 23 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  wbpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा। उम्मीदवारों के पास 22 मई 2023 तक भर्ती के लिए आवेदन करने का समय है। 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पुलिस की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1420 लेडी कॉन्स्टेबल की रिक्तियों को भरना है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स में वेतनमान लेवल -6 के मुताबिक 22,700 रुपये से 58,500 रुपये तक वेतन मिलेगा।

WBP Recruitment शैक्षणिक योग्यता

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या इसके समकक्ष से माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार को बंगाली भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए। हालांकि, यह प्रावधान उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पहाड़ी उप-मंडलों के स्थायी निवासी हैं। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पहाड़ी उप-मंडलों के आवेदक के लिए, पश्चिम बंगाल राजभाषा अधिनियम, 1961 में निर्धारित प्रावधान लागू होंगे।





 

WBP Recruitment आयु-सीमा

आवेदक महिला उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी, 2023 को 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पश्चिम बंगाल के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के लिए ऊपरी आयु सीमा में केवल पांच वर्ष और पश्चिम बंगाल के ओबीसी आवेदकों के लिए केवल तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

WB Lady Constable Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया

सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके बाद शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), अंतिम लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

WB Police Lady Constable Recruitment आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (केवल पश्चिम बंगाल के) को छोड़कर सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 170 रुपये का शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 20 रुपये का प्रसंस्करण शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।

  • अब आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए "भर्ती लिंक" पर क्लिक करें।

  • “पश्चिम बंगाल पुलिस 2023 में लेडी कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती” का चयन करें और ऑनलाइन आवेदन टैब पर क्लिक करें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेजों को आकार और प्रारूप में अपलोड करें।

  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • अपना आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंट करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें