भोपाल की नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पदों के लिए नौकरियां निकली हैं। 22 जनवरी को इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू से ही चयन होगा
ऐसे करें आवेदनः
उम्मीदवार उपरोक्त वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें और अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल व उनकी छायाप्रतियों के साथ पासपोर्ट आकार की दो फोटो लेकर निर्धारित साक्षात्कार स्थल 'रजिस्ट्रार ऑफिस, समाधान भवन, नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी कैंपस, करवा डैम रोड, भोपाल (प्रातः 10 बजे)' के पते पर पहुंचें।