फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियां ही नौकरियांः AIIMS में नर्स और अन्य पदों के लिए वैकेंसी, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

Thu, 04 Jan 2018 08:12 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
job
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, भोपाल में डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर नर्स, और जूनियर रिसर्च फेलो के पद रिक्त हैं। उम्मीदवार इन पदों पर 19 जनवरी, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं...
विज्ञापन


aiimsbhopal.edu.in

डाटा एंट्री ऑपरेटर (01)
शैक्षणिक योग्यताः उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं पास का प्रमाणपत्र और 15,000 की-डिप्रेशंस प्रति घंटा की गति होना चाहिए।

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए।

वेतनमान
चयनित आवेदकों को 17,840 रुपये प्रतिमाह ‌दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

जूनियर नर्स (01)
शैक्षणिक योग्यताः उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष प्रमाणपत्र और जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में प्रमाणपत्र या समकक्ष

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए।

वेतनमान
चयनित आवेदकों को 17,840 रुपये प्रतिमाह ‌दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

जूनियर रिसर्च फेलो (01)
शैक्षणिक योग्यताः उममीदवारों के पास लाइफ साइंस में एमएससी डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए।

वेतनमान
चयनित आवेदकों को 30,000 रुपये प्रतिमाह ‌दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

आवेदन शुल्क
इन पदों पर सभी वर्ग के उम्मीदवार निःशुल्‍क आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए विज्ञप्ति के साथ संलग्न बायोडाटा के फॉर्मेट को डाउनलोड करें। विधिवत रूप से भरे हुए बायोडाटा को ई-मेल 'cdchiccjobs@gmail.com' करें।

चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन साक्षात्कार और/लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का टीए/डीए दिए जाने का प्रावधान नहीं किया गया है।
 

शिक्षण क्षेत्र में ढेरों नौकरियां

teacher
उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, सैफई में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 14 पद खाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर 14 जनवरी, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं...

www.upums.ac.in in

प्रधानाचार्य
शैक्षणिक योग्यताः यूजीसी से मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से पैरामेडिकल/मेडिकल विषय में एमएससी डिग्री या समकक्ष के साथ पीएचडी अथवा अन्य निर्धारित योग्यताएं।

वेतनमानः 37,400 से 67,000 रुपये तथा 10,000 रुपये ग्रेड पे

प्रोफेसर (डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निक्स)
शैक्षणिक योग्यताः एमएससी बायोकेमिस्ट्री/ माइक्रोबायोलॉजी अथवा समकक्ष योग्यता तथा बायोकेमिस्ट्री/ माइक्रोबायोलॉजी में पीएचडी शोध कार्य के साथ किसी मेडिकल संस्‍थान अथवा अस्पताल में 11 वर्ष का शैक्षणिक अनुभव, जिसमें 4 वर्ष एसोसिएट प्रोफेसर अथवा समकक्ष पद पर कार्य किया हो, अथवा अन्य निर्धारित योग्यताएं।
वेतनमानः 37,400 से 67,000 रुपये तथा 8,900 रुपये ग्रेड पे

असिस्टेंट प्रोफेसर (डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निक्स)
शैक्षणिक योग्यताः एमएससी बायोकेमिस्ट्री/ माइक्रोबायोलॉजी अथवा समकक्ष योग्यता तथा बायोकेमिस्ट्री/ माइक्रोबायोलॉजी में पीएचडी शोध कार्य के साथ किसी मेडिकल संस्‍थान अथवा अस्तपताल में 04 वर्ष का शैक्षणिक अनुभव।
वेतनमानः 15,600 से 39,100 रुपये तथा 6,600 रुपये ग्रेड पे

प्रोफेसर (डिपार्टमेंट ऑफ ऑप्टोमेट्री)
शैक्षणिक योग्यताः ऑप्टोमेट्री में स्नातकोत्तर डिग्री तथा ऑप्टोमेट्री में पीएचडी के साथ कुल 11 वर्ष का शैक्षणिक अनुभव, जिसमें 04 वर्ष एसोसिएट प्रोफेसर अथवा समकक्ष पद पर शैक्षणिक कार्य किया हो, अथवा अन्य निर्धारित योग्यताएं।
वेतनमानः 37,400 से 67,000 रुपये तथा 8,900 रुपये ग्रेड पे

असिस्टेंट प्रोफेसर (डिपार्टमेंट ऑफ ऑप्टोमेट्री)
शैक्षणिक योग्यताः ऑप्टोमेट्री में स्नातकोत्तर डिग्री तथा ऑप्टोमेट्री में पीएचडी के साथ कुल 04 वर्ष का शैक्षणिक अनुभव
वेतनमानः 15,600 से 39,100 रुपये तथा 6,600 रुपये ग्रेड पे

प्रोफेसर (डिपार्टमेंट ऑफ रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग टेक्निक्स)
शैक्षणिक योग्यताः रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग टेक्निक्स में स्नातकोत्तर तथा यूजीसी से रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग टेक्निक्स में पीएचडी के साथ कुल 11 वर्ष का शैक्षणिक अनुभव, जिसमें 04 वर्ष एसोसिएट प्रोफेसर अथवा समकक्ष पद पर कार्य किया हो, अथवा अन्य निर्धारित योग्यताएं।
वेतनमानः 37,400 से 67,000 रुपये तथा 8,900 रुपये ग्रेड पे

शिक्षक - फोटो : amar ujala

एसोसिएट प्रोफेसर (डिपार्टमेंट ऑफ रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग टेक्निक्स)
शैक्षणिक योग्यताः रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग टेक्निक्स में स्नातकोत्तर तथा यूजीसी से रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग टेक्निक्स में पीएचडी के साथ कुल 06 वर्ष का शैक्षणिक अनुभव, जिसमें 04 वर्ष असिस्टेंट प्रोफेसर अथवा समकक्ष पद पर कार्य किया हो, अथवा अन्य निर्धारित योग्यताएं।
वेतनमानः 15,600 से 39,100 रुपये तथा 7,600 रुपये ग्रेड पे

असिस्टेंट प्रोफेसर (डिपार्टमेंट ऑफ रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग टेक्निक्स)
शैक्षणिक योग्यताः रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग टेक्निक्स में स्नातकोत्तर तथा यूजीसी से रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग टेक्निक्स में पीएचडी के साथ कुल 04 वर्ष का शैक्षणिक अनुभव
वेतनमानः 15,600 से 39,100 रुपये तथा 6,600 रुपये ग्रेड पे

प्रोफेसर (डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी)
शैक्षणिक योग्यताः फिजियोथेरेपी में स्नातकोत्तर डिग्री तथा फिजियोथेरेपी में पीएचडी के साथ कुल 11 वर्ष का शैक्षणिक योग्यता, जिसमें 04 वर्ष एसोसिएट प्रोफेसर अथवा समकक्ष पद पर कार्य किया हो।
वेतनमानः 37,400 से 67,000 रुपये तथा 8,900 रुपये ग्रेड पे

असिस्टेंट प्रोफेसर (डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी)
शैक्षणिक योग्यताः फिजियोथेरेपी में स्नातकोत्तर डिग्री तथा फिजियोथेरेपी में पीएचडी के साथ कुल 04 वर्ष का शैक्षणिक अनुभव।
वेतनमानः 15,600 से 39,100 रुपये तथा 6,600 रुपये ग्रेड पे

असिस्टेंट प्रोफेसर (नर्सिंग कॉलेज)
शैक्षणिक योग्‍यताः इंडियन नर्सिंग काउंसिल से नर्सिंग में परास्नातक डिग्री के साथ तीन वर्ष का शैक्षणिक अनुभव
वेतनमानः 15,600 से 39,100 रुपये तथा 6,600 रुपये ग्रेड पे

लेक्चरर (नर्सिंग कॉलेज)
शैक्षणिक योग्‍यताः इंडियन नर्सिंग काउंसिल से नर्सिंग में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ तीन वर्ष का शैक्षणिक अनुभव
वेतनमानः 15,600 से 39,100 रुपये तथा 5,400 रुपये ग्रेड पे

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग/ओबीसी वर्ग के लिए 1,000 रुपये तथा एससी/एसटी के लिए 500 रुपये

आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट 'recruitment.rimsnr.ac.in' पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन टेस्ट/साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

सीनियर रेजीडेंट की जरूरत

छत्तीसगढ़ में 84 सीनियर रेजीडेंट की जरूरत है। उम्मीदवार जिनकी अधिकतम आयु 33 वर्ष है, वे इन पदों के लिए विभाग के अनुसार 10 व 11 जनवरी, 2018 को वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा...

सीनियर रेजीडेंट
शैक्षणिक योग्यताः संबंधित ट्रेड में परास्नातक मेडिकल डिग्री/डिप्लोमा और डीएमसी/ डीडीसी / एमसीआई/ राज्य में पंजीकरण अनिवार्य

आवेदन शुल्क
सामान्य व ओबीसी के लिए 1,000 रुपये तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 800 रुपये

आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर साक्षात्कार के जरिये नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार उपरोक्त वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें और अपने शैक्षणिक दस्‍तावेजों की मूल व उनकी छायाप्रतियों के साथ पासपोर्ट आकार की दो फोटो लेकर निर्धारित स्‍थल 'कमिटी रूम, प्रथम तल, मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग, गेट नंबर-5, एम्स, तटीबंध, जीई रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़)-492099' पर पहुंचें।

साक्षात्कार की तिथियां
क्रम संख्या 1 से 12 तक के विभाग में आवेदन करने पर 10 जनवरी, 2018 को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जबकि 13 से लेकर 24 नंबर तक के विभाग के लिए 11 जनवरी, 2018 को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें