नेशनल बुक ट्रस्ट
नेशनल बुक ट्रस्ट ने एडिटोरियल असिस्टेंट के पद के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जनवरी, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं...
www.nbtindia.gov.in
पदः एडिटोरियल असिस्टेंट
कुल पदः 01
शैक्षणिक योग्यताः अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ स्नातक डिग्री और अन्य निर्धारित योग्यताएं ।
आयु सीमाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रियाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए ओवदन पत्र के साथ मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर निचे दिए गए पते पर 12 जनवरी, 2018 तक भेजे दें।
आवेदन भेजने का पता-
'नेशनल बुक ट्रस्ट, नेहरू भवन', 5, इंस्टीट्यूशनल एरिया, फेज -2, वसंत कुंज, नई दिल्ली -110070'
चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को 30,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
नोट-
- साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों को कोई टीए/डीए दिए जाने का प्रावधान नहीं है।
- साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ लाना आवश्यक है।
bmrc: 60 पदों पर नियुक्ति
बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसी) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर/ असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के तहत रिक्तियों की कुल संख्या 60 है। इस भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जनवरी, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं...
www.bmrc.co.in
पदः असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
कुल पदः 30
शैक्षणिक योग्यताः इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/ बीटेक डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अधिकतम छूट दिए जाने का प्रावधान हैं।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 55,860 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
पदः असिस्टेंट इंजीनियर
कुल पदः 30
शैक्षणिक योग्यताः इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/ बीटेक डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अधिकतम छूट दिए जाने का प्रावधान हैं।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 48,280 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
आवेदन प्रक्रियाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें और उसके प्रिंटआउट के साथ सभी संबंधित प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर निचे दिए गए पते पर 15 जनवरी, 2018 तक भेजे दें। आवेदन भेजते समय लिफाफे के ऊपर "असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर/ असिस्टेंट इंजीनियर के लिए आवेदन" अंकित होना चाहिए।
आवेदन भेजने का पता- 'जनरल मैनेजर (एचआर), बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, तृतीय तल, बीएमटीसी परिसर, केएचएच रोड, शंतनगर, बेंगलुरु 560027'
चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
नोट-
- उम्मीदवारों का चयन अनुबंध के आधार पर होगा।
- निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों का रिक्रूटमेंट बंगलूरू में होगा।
- अंतिम तिथि के बाद यदि आवेदन पत्र पहंचते हैं, तो ऐसे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।