फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग और नौकरी में आरक्षण, सीएम धामी ने की घोषणा

Thu, 23 Oct 2025 07:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को सभी 13 जिलों में मुफ्त ट्रेनिंग देगी। हाई स्कूल में 45% अंक और 16 वर्ष आयु जरूरी। सीएम धामी ने कहा है कि सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी मिलेगा।
 
विज्ञापन
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार अब सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल और युवा कल्याण विभाग ने इसके लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की है।

विज्ञापन


यह ट्रेनिंग राज्य के सभी 13 जिलों में दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने हाल ही में विभाग को निर्देश दिए थे कि राज्य के युवाओं को अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए ट्रेनिंग दी जाए, ताकि वे सेना में सेवा करने का मौका पा सकें।

कौन उठा सकेगा योजना का लाभ?

मुफ्त ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का उत्तराखंड का मूल निवासी होना जरूरी है या फिर वे राज्य के किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे हों या कार्यरत हों।
विज्ञापन

पात्रता शर्तें

  • उम्मीदवार ने हाई स्कूल परीक्षा कम से कम 45% अंकों के साथ पास की होनी चाहिए।
  • हर विषय में कम से कम 33% अंक होना जरूरी है।
  • ट्रेनिंग के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष रखी गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की गौरवशाली सैनिक परंपरा को देखते हुए सरकार यह पहल कर रही है ताकि राज्य के युवा अग्निवीर योजना के तहत सेना में योगदान दे सकें। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें