फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Postal Circle Recruitment 2021: उत्तराखंड में इस शानदार भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हो गई है शुरू, MTS सहित कई पदों पर बिना परीक्षा दिए मिल रही है नौकरी, मिलेगी 50 हजार से अधिक की सैलरी

सार

उत्तराखंड पोस्टल सर्किल में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती के जरिए पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और MTS (ग्रुप D) के 13 पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन
Postal Circle - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास बिना परीक्षा दिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड डाक विभाग के अंतर्गत पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और MTS (ग्रुप D) के कुल 13 पदों पर भर्तियां निकली हैं और इन पर अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक स्पोर्ट्स कोटा के तहत होने वाली इस भर्ती के माध्यम से पोस्टल असिस्टेंट के 3 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 3 पद, पोस्टमैन के 5 पद, तथा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) ग्रुप D के 2 पद पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 22 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंट के पद के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, पोस्टमैन के पद पर 12वीं पास और दसवीं कक्षा तक हिंदी का अध्ययन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इन तीनों पदों पर आवेदन करने के लिए बेसिक कम्प्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। MTS के पोस्ट पर हिंदी भाषा का अध्ययन करते हुए 10वीं पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थिगो को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

बिना परीक्षा दिए मिलेगी नौकरी :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा दिए होना है। ये भर्तियां स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जा रहीं हैं। इसलिए इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का स्पोर्ट्स में प्रदर्शन देखा जाएगा। खेलों में प्रदर्शन को किस तरह वरीयता दी जाएगी, इसकी पूरी जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

मिलेगी 50,000 से अधिक की सैलरी :

इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को काफी अच्छी सैलरी मिलेगी। पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों 25,500 से 81,000 रुपये तक कि सैलरी मिलेगी। वहीं, पोस्टमैन के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 21,700 से 69,100 रुपये तक की तथा MTS के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 18,000 से 56,900 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें