UP Board 2020: 12वीं के छात्र जिनकी परीक्षाएं हो गई हैं, वे परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। परिणाम आने के बाद बहुत से छात्र अपने पसंद के चुने कोर्स में प्रवेश लेंगे। अगर आप 12वीं के बाद सरकारी जॉब करना चाहते हैं, तो आपके पास नौकरी के भी कई मौके हैं। इन मौकोंं का लाभ उठाकर कर आप सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसी ही 12वीं पास छात्र उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल बन सकते हैं। कांस्टेबल के पदों पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा समय समय पर आवेदन मांगे जाते हैं। तो जानते हैं इस पदो पर आवेदन करने के लिए और क्या योग्यताएं होनी चाहिए-
आयु सीमा-
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा के बारे में नौकरी के लिए निकाले गए नोटिफिकेशन में विस्तार से दिया होता है। इस लिए जब भी आवेदन करें तो नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें।
शैक्षिक योग्यता-
कांस्टेबल के पद के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। अन्य मांगी गई योग्यताएं अधिकारिक अधिसूचना में दी होती हैं।
चयन प्रक्रिया -
इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा होती है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता तथा शारीरिक दक्षता परीक्षण होता है और दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद इस पद पर चयन होगा। उत्तर प्रदेश भर्ती प्रक्रिया 2019 में पुरुषों के लिए 25 मिनट में 4800 मीटर की क्वालिफाइंग दौड़ थी वहीं महिलाओं के लिए 14 मिनट में 2400 मीटर की दौड़ थी।