फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPUMS Recruitment 2023: स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, 600 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

Thu, 08 Jun 2023 02:18 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPUMS Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (सैफई) में चल रही स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया हो, वे फटाफट अप्लाई कर दें।
विज्ञापन
सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPUMS Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (सैफई) में चल रही स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज यानी 08 जून 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया हो, वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर अप्लाई कर दें। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 600 स्टाफ नर्स के पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 मई 2023 से चल रही है।

विज्ञापन

UPUMS Recruitment आयु-सीमा

स्टाफ नर्स के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना एक जनवरी 2023 के मुताबिक की जाएगी।

UPUMS Vacancy 2023 आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 2360 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी श्रेणी के आवेदकों को 1416 रुपये का शुल्क देना होगा।

UPUMS Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upums.ac.in पर जाएं।

  • अब रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।

  • पीडीएफ विज्ञापन डाउनलोड करें।

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।

  • अंतिम तिथि से पहले इसे जमा करें।  

विज्ञापन

UPUMS Staff Nurse वेतनमान

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में स्टाफ नर्स के पद पर चयनित उम्मीदवार को वेतन मैट्रिक्स में लेवल 7 के मुताबिक 44900 से 142400 रुपये का वेतनमान दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें