परीक्षा समय
उत्तराखंड टीईटी का आयोजन 24 अक्तूबर को किया जाना है। यूटीईटी का पहला पेपर सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरा पेपर 2 बजे से 4.30 बजे तक होगा। यूटीईटी का पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक शिक्षण के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए है। वहीं दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 वीं तक के शिक्षण पात्रता के लिए। कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार पहले और दूसरे दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र न हो डाउनलोड तो करें ये
यदि किसी अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहा है तो वह 22 व 23 अक्टूबर को कार्यालय समय में अपने द्वारा परीक्षा के लिए चयनित पहले परीक्षा शहर में बने नोडल परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन की फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन पत्र में अपलोड किए गए फोटो के समान) व फोटो पहचान पत्र की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। परीक्षा शहरवार नोडल परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद् की वेबसाइट पर उपलब्ध है। फोटो पहचान पत्र वही लाएं जो आवेदन पत्र में डाला गया है।